साप्ताहिक राशिफल: 07 जुलाई से 13 जुलाई 2025 तक कौन सी राशि रहेगी भाग्यशाली? किस राशि को दुर्भाग्य का सामना करना पड़ेगा? इस सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए क्या रहेगी राशिफल भविष्यवाणी?
जुलाई के इस सप्ताह में ग्रहों की विशेष युति बन रही है। ज्योतिषीय दृष्टि से इस सप्ताह मंगल मकर राशि में गोचर कर रहे चंद्रमा को दृष्टि कर रहे हैं, जिससे धन योग की एक उत्तम स्थिति निर्मित हो रही है। इसके अलावा, गुरु (बृहस्पति) और सूर्य इस सप्ताह मिथुन राशि में स्थित हैं, जिसके कारण गुरु आदित्य योग भी प्रभावी रहेगा। ऐसे में ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से सिंह, वृश्चिक और कुम्भ राशि के जातकों को जुलाई के दूसरे सप्ताह में भरपूर लाभ मिलेगा और उन्हें करियर व व्यापार में धन कमाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि मिथुन, कन्या और धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा।
मेष राशि (Aries)
इस सप्ताह आपकी दिनचर्या भागदौड़ और व्यस्तता से भरी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में करियर और व्यापार में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। छोटे से छोटे कार्यों को भी पूर्ण करने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। सप्ताह के आरंभ में छोटी यात्राओं के योग बन रहे हैं। इस समय भावनात्मक रूप से किसी पर भी अंधविश्वास करने की गलती न करें। सप्ताह के पहले भाग में नौकरीपेशा लोग अपने योजनाओं को पूर्ण होने तक गुप्त रखें। व्यापार से जुड़े महत्त्वपूर्ण निर्णयों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध अधिक शुभ रहेगा। सप्ताह के मध्य में आप धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। उत्तरार्ध में आप समस्याओं का समाधान धैर्य और विवेक से खोजेंगे। शांत वातावरण की तलाश आपको ध्यान और आत्मचिंतन की ओर प्रेरित करेगी। रिश्तों की दृष्टि से यह सप्ताह मिश्रित फल देगा।
वृषभ राशि (Taurus)
यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ और उन्नतिकारक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत से ही दैनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग पूर्ण रूप से प्राप्त होगा। सुख-सुविधाओं से संबंधित वस्तुओं की खरीददारी हो सकती है। भूमि, भवन, वाहन आदि का लाभ संभव है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। रुका हुआ पैसा अचानक मिलने से वित्तीय स्थिति मज़बूत होगी। सप्ताह के मध्य में कोई बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार मिल सकता है। पढ़ाई के प्रति निष्ठा बढ़ेगी और एकाग्रता से अध्ययन में मन लगेगा। रिश्तों की दृष्टि से सप्ताह सामान्य रहेगा। माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से संबंध मधुर रहेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में आकर्षण और लगाव बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
यह सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए भाग्यशाली रहेगा। यदि आप व्यवसाय में मंदी या घाटे से जूझ रहे हैं तो इस सप्ताह उससे राहत मिलेगी। लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह विशेष फलदायक रहेगा। विद्यार्थी अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलेगा। कानूनी मामलों में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में जा सकती हैं। सरकारी संपर्कों में वृद्धि होगी। रिश्तों की दृष्टि से भी यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम लाएगा। कभी कार्य आपकी इच्छा अनुसार चलेंगे तो कभी अनावश्यक बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह भावना के साथ-साथ विवेक से निर्णय लेना आवश्यक होगा। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के मध्य में दूसरों की बातों पर प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए। इस समय ध्यान अपने लक्ष्य पर केंद्रित रखें। व्यापार की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध कुछ कठिन हो सकता है। प्रतियोगिता में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। संबंधों को बनाए रखने के लिए आपको कुछ स्थानों पर झुकना भी पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए एकाग्रता बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होगा।
सिंह राशि (Leo)
यह सप्ताह सिंह राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। सभी योजनाएं समय पर और आपकी इच्छा अनुसार पूरी होंगी। करियर हो या व्यवसाय, हर जगह सफलता मिलेगी। सप्ताह के पहले भाग में विरोधियों से जीत संभव है। विशेषकर विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। मित्रों की मदद से व्यवसाय में आगे बढ़ेंगे। सरकारी कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि, भवन और वाहन क्रय के लिए शुभ समय रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। परिवार के साथ पिकनिक या पार्टी का आयोजन हो सकता है।
कन्या राशि (Virgo)
इस सप्ताह योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए अत्यधिक परिश्रम करना होगा। आलस्य और अहंकार छोड़कर अगर आप प्रयास करेंगे तो सफलता ज़रूर मिलेगी। सप्ताह के पहले भाग में मित्रों से उम्मीद करना व्यर्थ हो सकता है। कर्ज़, रोग और शत्रु से सावधान रहें। व्यवसाय में लेन-देन में सतर्कता बरतें। भूमि खरीद या भवन विक्रय के मामलों में जल्दबाज़ी न करें। रिश्तों की दृष्टि से यह सप्ताह मिश्रित रहेगा। प्रेम संबंधों में धैर्य रखें और जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।
तुला राशि (Libra)
यह सप्ताह तुला राशि वालों के लिए सकारात्मक परिणाम लाएगा। सप्ताह की शुरुआत से ही कार्यों में सफलता और मुनाफ़ा मिलेगा। आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी। बाज़ार में आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी। नौकरी में प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में पूंजी निवेश करना लाभकारी रहेगा। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे। प्रेम संबंधों में रोमांच और भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
यह सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के लिए कुछ खर्चीला रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है। हालाँकि धैर्य और विवेक से काम लेंगे तो स्थिति आपके पक्ष में बदल सकती है। जोखिमपूर्ण निवेश से बचें और उधार लेन-देन में सावधानी रखें। सप्ताह का उत्तरार्ध नौकरीपेशा लोगों के लिए शुभ रहेगा। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें। वैवाहिक जीवन में मतभेद की संभावना है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के लिए यह सप्ताह राहत देने वाला रहेगा। करियर और व्यापार से जुड़ी समस्याओं में मित्रों की मदद से सुधार होगा। सप्ताह की शुरुआत में यात्रा संभव है, जो लाभकारी रहेगी। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करें तो विशेष लाभ मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में कर्ज़ और रोगों से मुक्ति के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भ्रम की स्थिति ला सकता है। निर्णय लेने में कठिनाई होगी, जिससे गलत निर्णय की संभावना बढ़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में वित्तीय मामलों में सावधानी रखें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा संबंधों में दरार आ सकती है। प्रेम संबंधों में भावनाओं के बजाय यथार्थवादी दृष्टिकोण रखें।
कुम्भ राशि (Aquarius)
इस सप्ताह कुम्भ राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में संपत्ति विवाद सुलझ सकते हैं। साहस और पराक्रम से बड़े कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पुरानी पूंजी से लाभ संभव है। करियर और व्यापार से संबंधित यात्राएं सफल होंगी। प्रेम संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी संभव है।
मीन राशि (Pisces)
इस सप्ताह मीन राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी। विरोधियों से सतर्क रहें और कार्यों में लापरवाही न करें। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त ज़िम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। व्यवसाय में बचत का सही निवेश करें। सप्ताह का उत्तरार्ध रिश्तों के लिए प्रतिकूल रह सकता है। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। प्रेम संबंधों में बुजुर्गों की सलाह को नज़रअंदाज़ न करें।
संबंधित लिंक: नवीनतम समाचार, ज्योतिष